15/04/2023  :  20:36 HH:MM
सीबीआई का दुरुपयोग करके केजरीवाल की आवाज़ दबायी जा रही है: आतिशी
Total View  2881


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामियों और उनके दोस्तों के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले एकमात्र नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, इसलिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो( सीबीआई) का दुरुपयोग करके उनकी आवाज़ को दबाने का काम किया जा रहा है।


सुश्री आतिशी ने संवाददाताओं से आज कहा,“ सीबीआई ने श्री केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। वह मुख्यमंत्री को सिर्फ़ इसलिए बुला रही है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी को पूरे देश के सामने रखा है।”

उन्होंने कहा,“ केंद्र सरकार की जांच एजेंसी अरविंद केजरीवाल को इसलिए बुला रही है क्योंकि वह श्री केजरीवाल की आवाज़ को दबाना चाहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री देश में एक एकमात्र ऐसे नेता है जो श्री मोदी की नाकामियों और उनके दोस्तों के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लगातार आवाज़ उठाते रहे है।”

उन्होंने कहा,“ श्री मोदी जिस वादे को लेकर सत्ता में आये थे वह सारे वादे खोखले साबित हुए। वहीं श्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार की इन नाकामियों को देश के सामने रखा कि मोदी सरकार आने के बाद महंगाई दर लगातार बढ़ती गई और इससे आज देश का हर आम आदमी परेशान है।देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमत में लगातार इजाफ़ा हो रहा है और यह सब मोदी जी के राज की नाकामी है।”

सुश्री आतिशी ने कहा कि पिछले छह सालों में पेट्रोल की कीमत 100 फ़ीसदी बढ़ी है। पूरे देश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ा गर्क हो चुका है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं , आईसीयू में बेड नहीं है और बच्चों के लिए स्कूल नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश में युवाओं के लिए ना तो कॉलेज है और ना ही रोजगार है।आज पूरे देश के अंदर पांच करोड़ युवा बेरोजगार हैं और यह सब देश को पिछले 10 वर्षों की श्री मोदी की देन है।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   188146
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित