22/04/2023  :  18:14 HH:MM
फीफा 2023 अंडर 20 विश्व कप का पहला मैच अर्जेंटीना और उज्बेकिस्तान की बीच 20 मई को होगा
Total View  2415


 à¤œà¤¿à¤¨à¥‡à¤µà¤¾- फुटबॉल की विश्व शासी निकाय ने शुक्रवार को फीफा 2023 अंडर-20 पुरुष विश्व कप का ड्रॉ निकाला जिसमें मेजबान अर्जेंटीना 20 मई को उज्बेकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा।


इससे पहले फीफा ने 17 अप्रैल को घोषणा की थी कि फीफा 2023 अंडर 20 पुरुष फुटबॉल विश्व कप 20 मई से 11 जून तक अर्जेंटीना में आयोजित किया जाएगा। फीफा द्वारा टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए इंडोनेशिया के अधिकार को रद्द करने के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन ने इसकी मेजबानी करने के लिए पेशकश की थी।

यह समारोह स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में फीफा मुख्यालय में आयोजित किया गया था और उसमें फीफा ने मैच कार्यक्रम और मेजबान शहरों के बारे में भी बताया।

फीफा 2023 अंडर 20 फुटबॉल विश्व कप में 24 टीमें ला प्लाटा, मेंडोज़ा, सैन जुआन और सैंटियागो डेल एस्टेरो जैसे चार शहरों और छह समूहों में एक दूसरी टीम से मुकाबला करेंगी।

आगामी 20 मई को फीफा 2023 अंडर 20 पुरुष विश्व कप का शुरुआती पहला मैच अर्जेंटीना और उज्बेकिस्तान के बीच सैंटियागो डेल एस्टेरो स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा उस दिन तीन और मैच खेले जाएंगे।

इसें अलावा ला प्लाटा स्टेडियम सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ और फाइनल की मेजबानी करेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   48581
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज