27/04/2023  :  17:22 HH:MM
जब वी मेट के लिए बॉबी देओल के अपोजिट कास्ट किया गया था : भूमिका चावला
Total View  2416


 à¤®à¥à¤‚बई- बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला का कहना है कि उन्हें फिल्म जब वी मेट के लिए बॉबी देआल के अपोजिट कास्ट किया गया था।

इम्तियाज अली ने शाहिद कपूर और करीना कपूर को लेकर सुपरहिट फिल्म जब वी मेट बनायी थी। भूमिका चावला ने बताया है कि फिल्म जब वी मेट में पहले उन्हें बॉबी देओल के अपोजिट कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। भूमिका चावला ने बताया कि 'एक ही बार मुझे बुरा लगा था, जब मैंने 'जब वी मेट' साइन की और नहीं हुई। मैं और बॉबी देओल इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे। तब इसका नाम ट्रेन रखा जाना था। इसके बाद मेरी और शाहिद कपूर की जोड़ी बनी। फिर फिल्म में आयशा टाकिया आईं और फिर लास्ट में इम्तियाज अली ने करीना कपूर को शाहिद कपूर के अपोजिट साइन किया'।

भूमिका चावला ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती रहती हैं। मुझे बस एक बार बुरा लगा लेकिन फिर में आगे बढ़ गई। मैं अब इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस भी साइन की थी लेकिन ये नहीं बनी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8757797
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज