28/04/2023  :  17:48 HH:MM
‘मन की बात’ ने आयुष को दिया प्रोत्साहन: सोनोवाल
Total View  2883


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात’ ने आयुष चिकित्सा पद्धतियों को व्यापक स्तर प्रोत्साहन दिया है।


श्री सोनोवाल ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘मन की बात’ से आम जनता का भरोसा आयुष पर बढ़ा है और इसकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। उन्होंने ‘आयुष’ पर ‘मन की बात’ के प्रभाव पर केंद्रित आयुर्वेदिक अनुसंधान पत्रिका ‘ जर्नल ऑफ रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज’ का विशेष संस्करण का लोकार्पण करते हुए यह टिप्पणी की।

श्री सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ संवाद आयुष को एक सकारात्मक विश्वास देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया है।” उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की 100 कड़ियों में से लगभग 37 कड़ियों में आयुष का उल्लेख किया गया है। आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के प्रयासों के परिणामस्वरूप न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ी है।

पत्रिका के विशेष संस्करण में प्रसिद्ध विशेषज्ञों के कुल 24 लेख सात क्षेत्रों नीति एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य, विज्ञान एवं साक्ष्य, स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता, योग एवं स्वस्थवृत्त (जीवन शैली, व्यायाम, भोजन, पोषण), कोरोना के खिलाफ युद्ध, उद्योग एवं अकादमिक सहयोग और वैश्वीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9589423
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित