समाचार ब्यूरो
29/04/2023  :  17:01 HH:MM
खिलाड़ियों से मिलने जंतर मंतर पहुंची प्रियंका, बृजभूषण को हटाने की मांग
Total View  2413


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यहां जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों से आज मिली और उन्हें न्याय देने के लिए सबसे पहले कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को पद से हटाने की मांग की।


श्रीमती वाड्रा ने महिला खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि पूरा देश धरना दे रहीं खिलाड़ियों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है और वह खुद न्याय की इस लड़ाई में पूरी तरह से देश का गौरव बढ़ाने वाले इन महिला खिलाड़ियों के साथ हैं। उन्होंने कहा “जब देश की ये बेटियां मेडल जीतकर आती हैं तो हम सभी गर्व करते हैं लेकिन आज वही बेटियां न्याय के लिए सड़क पर बैठी हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं।”

उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रही हैं वह प्रभावशाली पद पर है और उसे सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में इन्हें न्याय देने के लिए जरूरी है कि आरोपी को सबसे पहले उसके पद से हटाया जाए ताकि वह पद का दुरुपयोग कर खिलाड़ियों पर दबाव न बना सके।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर यह महिलाएं आरोप लगा रही हैं वह भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष है और उसके खिलाफ उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है लेकिन अब तक इन खिलाड़ियों को प्राथमिक की कॉपी नहीं मिली है। प्राथमिकी में क्या लिखा है यह तभी मालूम हो सकता है जब उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1746154
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित