29/04/2023  :  17:03 HH:MM
कृति सैनन ने 'आदिपुरुष' में सिया के रोल में शेयर किया वीडियो
Total View  2867


 à¤®à¥à¤‚बई- बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष में सिया के रोल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।


कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वीडियो टीजर शेयर किया है, जिसमें वह आदिपुरुष में सीता के रोल में नजर आ रही हैं, जबकि प्रभास धनुष लिए राम के रोल में दिख रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में राम सिया राम के वचन सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुये कृति सैनन ने लिखा, “सीता राम चरित अति पावन। सिया राम की नेक गाथा। ” इसके आगे अलग अलग भाषाओं में जय सिया राम लिखा गया है।

गौरतलब है कि आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को 2डी, 3डी,आईमैक्सजैसे फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘आदिपुरुष’ दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4331340
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज