समाचार ब्यूरो
01/05/2023  :  23:12 HH:MM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आर्कटिक और अंटार्कटिक में भी होगें योगासन
Total View  2368


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों समेत अनेक दुर्गम इलाकों में भी योगाभ्यास किया जाएगा।


श्री सोनोवाल ने सोमवार को यहां बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को देश दुनिया के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास का प्रदर्शन होगा। इस वर्ष दुर्गम क्षेत्रों में भी योगासन के प्रदर्शन की तैयारी की गई है।

उन्होंने बताया कि आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्र में कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन सबसे पहले होगा। इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इस वर्ष, आयुष मंत्रालय सभी महासागरों समेत दुनिया भर के प्रमुख बंदरगाहों पर सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रदर्शनों के आयोजन की संभावना तलाश रहा है। इस अनूठे 'ओशन रिंग फॉर योग' कार्यक्रम के लिए विदेश मंत्रालय, बंदरगाह मंत्रालय, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना के साथ परामर्श किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि इस वर्ष एक अन्य आकर्षण "प्रत्येक राज्य में आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीण आबादी को जोड़ने का प्रयास होगा। एक आयुष ग्राम दो-तीन गांवों का एक समूह होगा और इसमें औसतन 3,000 से अधिक आबादी शामिल होगी। चिन्हित गांवों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर विशेष प्रशिक्षण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि प्रत्येक आयुष ग्राम 21 जून 2023 को योग प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहे ।

देश के दो लाख से अधिक गांवों में योग प्रशिक्षण लेने के लिए इस वर्ष सामान्य सेवा केंद्रों के व्यापक नेटवर्क का भी उपयोग किया जाएगा।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3810281
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित