समाचार ब्यूरो
03/05/2023  :  21:23 HH:MM
आय से अधिक संपत्ति के मामले में निजी कंपनी के पूर्व सीएमडी गिरफ्तार
Total View  2416


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में एक निजी कंपनी वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया लिमिटेड) के पूर्व सीएमडी राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है।


सीबीआई के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने एक बयान में कहा कअब तक लगभग 19 स्थानों पर की गई तलाशी के दौरान, 38.38 करोड़ रुपये की नकदी, एफडीआर, बैंक लॉकरों की चाबियां और विभिन्न बैंकों में खातों का विवरण आरोपियों के परिसरों से बरामद किया गया।

कंसंल्टेंसी सर्विसेज के पूर्व सीएमडी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाया गया था कि 01अप्रैल, 2011 से 31 मार्च, 2019 तक के कार्यकाल के दौरान आरोपियों के पास आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति थी।

मंगलवार को आरोपी के दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत और गाजियाबाद में करीब 19 ठिकानों पर तलाशी ली गई। जांच चल रही है। ऐसा आरोप था कि प्रतिवादी ने सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी के नाम से एक परामर्श व्यवसाय शुरू किया था।

सीबीआई के बयान में कहा गया है कि आरोपियों की कथित अचल संपत्तियों में फ्लैट, वाणिज्यिक संपत्तियां और दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकुला सोनीपत और चंडीगढ़ में एक फार्महाउस शामिल हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3124994
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित