05/05/2023  :  17:30 HH:MM
ब्रिटेन में चेचक के मामले बढ़ेः यूकेएचएसए
Total View  2890


लंदन- ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने देश में हाल ही में चेचक के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सभी माता-पिता को अपने बच्चों के टीके के रिकॉर्ड की जांच करने की सलाह दी है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
यूकेएचएसए ने चेचक मामलों का एक डाटा साझा किया है, जिसमें दिखाया गया कि पिछले साल 2022 में 54 मामले की तुलना में इस साल एक जनवरी और 20 अप्रैल के बीच 49 मामले सामने आ चुके हैं।
यूकेएचएसए ने अपने बयान में कहा कि देश भर में चेचक के अधिकांश मामले लंदन में पाए गए हैं और कुछ बाहर से आए हुए लोगों में देखे गए हैं। इसलिए, एजेंसी ने सभी माता-पिता से कहा कि वे अपने बच्चों में जांच करें कि क्या उन्हें एएआर वैक्सीन दी जा चुकी है, जो चेचक और खसरा सहित अन्य बीमारियों का एक संयुक्त टीका है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान दुनियाभर के बच्चों में दैनिक टीकाकरण नहीं हो पाने के कारण इस संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ गया है।
एजेंसी ने बताया कि बच्चों में हल्के लक्षण दिखें, तो तत्काल ही सावधानी बरतने की आवश्कता है, जिससे इस बीमारी को आगे बढ़ने के लिए रोका जा सके और साथ ही माता-पिता को अपने सामान्य चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1610521
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क