08/05/2023  :  20:59 HH:MM
नडाल का फ्रेंच ओपन न खेलना टेनिस के लिये 'बड़ा' झटका होगा : फेडरर
Total View  2415


 à¤®à¤¿à¤¯à¤¾à¤®à¥€- स्विट्ज़रलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने फ्रेंच ओपन के लिये राफेल नडाल के ठीक होने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि अगर 14 बार के रोलां गैरो चैंपियन इस साल टूर्नामेंट से अनुपस्थित रहे तो यह टेनिस के लिए एक "बड़ा" झटका होगा।


नडाल जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान लगी कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं और उन्हें डर है कि वह उस टूर्नामेंट से बाहर रह सकते हैं जहां उन्हें सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। वह पिछले हफ्ते खेले गये मैड्रिड ओपन और इस हफ्ते खेले जा रहे इटालियन ओपन से भी बाहर रहे हैं।

अपने सुसज्जित करियर में 20 ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप जीतने वाले फेडरर ने रविवार को स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "यह बेहद बुरा होगा, अगर राफा नहीं होंगे तो टेनिस के खेल के लिये स्थिति कठिन होगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे उनके ठीक होने और वापस लौटने की अब भी उम्मीद है, मैंने देखा है कि वह रोम (इटालियन ओपन) से बाहर हो गये हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'

पिछले साल टेनिस से संन्यास लेने वाले फेडरर ने कहा, "जाहिर है, नोवाक (जोकोविच) इतना नहीं खेल रहे हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह भी मजबूत होंगे और फिर सभी युवा भी आगे आएंगे।"

उल्लेखनीय है कि नडाल 2005 में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद से टूर्नामेंट में हर साल हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अपने 22 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से 14 इसी आयोजन में जीते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3421015
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज