समाचार ब्यूरो
10/05/2023  :  18:21 HH:MM
आरसीबी के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे सूर्यकुमार : गावस्कर
Total View  2366


 à¤®à¥à¤‚बई- पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की 360 डिग्री बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह आरसीबी के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।


आरसीबी ने मंगलवार को मुंबई के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन मुंबई ने सूर्यकुमार और नेहाल वढेरा की 140 रन की साझेदारी की मदद से यह लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने 35 गेंद पर सात चौकों और छह छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 83 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट लाइव पर कहा, "स्काय (सूर्यकुमार यादव) गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। वह जब बल्लेबाजी करते हैं तो लगता है कि गली क्रिकेट चल रहा हो। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने लॉन्ग ऑन और लॉन्ग-ऑफ पर शॉट लगाकर शुरुआत की। फिर वह चारों ओर शॉट खेलने लगे।"

सूर्यकुमार के साथ शतकीय साझेदारी करने वाले वढेरा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 51 रन की नाबाद पारी में 34 गेंदें खेलकर चार चौके और तीन छक्के लगाये।

गावस्कर ने वढेरा की पारी पर कहा, "जब आप सूर्यकुमार के साथ खेल रहे होते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है, लेकिन नेहाल की पारी के बारे में सबसे अच्छी चीज यह है कि वह सूर्य जैसे शॉट खेलने की कोशिश नहीं कर रहे थे। उनका संतुलन बेमिसाल था।"

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी वढेरा की तारीफ की और कहा कि उन्होंने मुंबई टीम प्रबंधन द्वारा दिये गये मौके को दोनों हाथों से लपका है।

हरभजन ने कहा, "नेहाल वढेरा ने अपने अवसरों का भरपूर लाभ उठाया है। उन्हें अंडर-25 से पंजाब रणजी ट्रॉफी में लाया गया था और मुंबई ने उनका सराहनीय चयन किया। उन्होंने तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में अवसरों का लाभ उठाया।"
शादाब

वार्ता

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2739878
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज