10/05/2023  :  18:25 HH:MM
इमरान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई महासचिव असद उमर गिरफ्तार
Total View  2416


इस्लामाबाद- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के परिसर से गिरफ्तार किए जाने के ठीक एक दिन बाद राजधानी पुलिस ने बुधवार को पार्टी महासचिव असद उमर को भी उसी स्थान से गिरफ्तार किया।

इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक पार्टी महासचिव उमर पार्टी अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में हिरासत में ले लिया।
पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने उमर की गिरफ्तारी के वीडियो साझा किए, जिसमें कई पुलिसकर्मी उसे घेरे हुए थे और एक पुलिस वैन की ओर श्री उमर को घसीटते हुए ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी महासचिव उमर की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई नेता शिरीन मजारी ने कहा कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट ‘पीटीआई नेताओं को अवैध रूप से गिरफ्तार करने के लिए आधार’ बन गया है।
सुश्री मजारी ने कहा, “इससे फासीवाद की पुष्टि होती है। उन्हें आतंकवादी नहीं मिल सकते, लेकिन पीटीआई नेताओं अब आतंकवादी बताया जा रहा हैं? यह निंदनीय है।”
पीटीआई नेता एवं अधिवक्ता बाबर अवान ने दावा किया कि उमर की गिरफ्तारी गैर कानूनी ढंग से की गयी है उन्हें सिंध हाई कोर्ट द्वारा सुरक्षात्मक जमानत मंजूर की गयी थी।
इस्लामाबाद में आज मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ता अवान ने कहा,“ एसएचसी ने उन्हें स्पष्ट रूप से सुरक्षात्मक जमानत मंजूर की थी और यहां तक कि अन्य मामलों में भी वह जमानत पर थे। ”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   878052
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क