11/05/2023  :  21:09 HH:MM
अमेरिका के एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमानों ने प्रशिक्षण उड़ानें प्रारंभ की
Total View  2415


हेलसिंकी- अमेरिका की वायु सेना के एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमानों ने एस्टोनिया में प्रशिक्षण उड़ानें शुरू की है।

ईआरआर ब्रॉडकास्टर ने यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल की शुरुआत में सैन्य अभ्यास के लिए 12 लड़ाकू विमानों को अमेरिका से पोलिश एयरबेस में स्थानातंरित किया गया था। इस सप्ताह तेलिन के पास एस्टोनिया के अमारी एयरबेस में तीन लड़ाकू विमान पहुंचे। अभ्यास में अन्य देशों के सहयोग से खतरों का तुरंत जवाब देने का अभ्यास शामिल है।
एस्टोनिया में अमेरिकी राजदूत जॉर्ज केंट ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि लड़ाकू विमान दूसरे देशों के पायलटों के साथ संयुक्त उड़ानें संचालित करते हैं।
श्री केंट ने कहा , “ आज सुबह, पायलटों ने लिथुआनिया के लिए उड़ान भरी, और हम पुर्तगाली और रोमानियाई पायलटों के साथ काम कर रहे हैं, और शायद कल ब्रिटिश टाइफून के साथ उड़ान भरने की उम्मीद है।”
एस्टोनिया में अमेरिकी दूतावास के अनुसार, अमेरिका ने 2015 से अमारी एयरबेस में बुनियादी ढांचे में 33 मिलियन यूरो (36 मिलियन डॉलर) से अधिक का निवेश किया है। एयरबेस के परिसर में निर्मित नवीनतम ईंधन भंडारण सुविधा के अलावा, अमेरिका ने लगभग 220 सेवादारों के लिए एक शयनगृह और एक विमान रखरखाव हैंगर बनाया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7065703
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क