समाचार ब्यूरो
12/05/2023  :  19:49 HH:MM
जगत प्रकाश नड्डा से मिले जयराम ठाकुर, राजनीतिक हालात पर चर्चा
Total View  2364


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।


श्री ठाकुर ने इस दौरान राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर प्रस्तावित रोडमैप पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच राज्य में पार्टी को मजबूत कर चारों सीटों पर जीत हासिल करने पर भी गहन चिंतन हुआ। वर्तमान में भाजपा के पास शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा सीटें हैं। जबकि मंडी लोकसभा क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं। भाजपा के शिमला से सुरेश कश्यप, कांगड़ा से किशन कपूर और हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6569696
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित