12/05/2023  :  21:57 HH:MM
दुष्यंत को काले झंडे दिखाने की घोषणा: महिलाओं को लिया हिरासत में
Total View  2870


जींद- हरियाणा में जींद जिले के उचाना हल्के में आज उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विरोध में काले झंडे दिखाने और घेराव करने की घोषणा के वीडियो के आधार पर पुलिस ने गुरुकुल खेड़ा जा रही छातर गांव की महिलाओं को हिरासत में ले लिया, जिसके विरोध में किसानों ने पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को पुलिस उचाना थाने ले गई। यह सूचना मिलने पर उचाना संयुक्त किसान मोर्चा धरना के संयोजक आजाद पालवां, सिक्किम सफा खेड़ी की अगुवाई में किसानों ने थाना पहुंच कर रोष प्रकट किया। महिलाओं को बाद में छोड़ दिया गया।
महिलाओं में से एक शीला ने बताया कि वह सब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को मांग पत्र देने के लिए गुरुकुल खेड़ा जा रही थीं। रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उचाना थाना ले जाकर उन्हें बिठा दिया। उन्हें अपना मांग पत्र उपमुख्यमंत्री को नहीं देने दिया गया।
श्री पालवां ने कहा कि श्री चौटाला हलके से विधायक हैं, ऐसे में विधायक होने के नाते समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र हलके के लोग दे सकते हैं। छातर गांव की महिलाएं मांग पत्र देने के लिए उप-मुख्यमंत्री के पास जा रही थीं। उन्हें पकड़ना और रोके रखना आम नागरिकों के अधिकारों का हनन है।
इस बीच, थाना प्रभारी आत्माराम ने संपर्क करने पर कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो आया था कि महिलाएं श्री चौटाला का विरोध करने वाली हैं। इस पर कुछ समय के लिए महिलाओं को पुलिस अपने साथ लेकर थाना आई थी। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद ही महिलाओं को छोड़ दिया गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4929489
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित