16/05/2023  :  21:58 HH:MM
नॉरी को हराकर क्वार्टरफाइनल में जोकोविच
Total View  2415


रोम- सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी और छह बार के इटालियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को यहां प्री-क्वार्टरफाइनल में कैमरन नॉरी को हराकर सातवें खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा लिया।

 

जोकोविच ने करीबी मुकाबले में नॉरी को 6-3, 6-4 से हराकर इटालियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। सर्बियाई स्टार ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत की थी लेकिन नॉरी के खिलाफ उन्होंने पहले सेट में तेजी से 3-0 की बढ़त बना ली। नॉरी इस बढ़त को खत्म नहीं कर सके और पहला सेट 3-6 से हार गये।

 

दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की ओर ज़ोरदार प्रहार किये और नॉरी का एक मज़बूत शॉट जोकोविच के पांव पर भी जा लगा। इसके बाद हालांकि जोकोविच मैच पर हावी हो गये। नॉरी की अप्रत्याशित गलतियां उनके लिये मददगार नहीं रहीं जबकि ब्रिटिश खिलाड़ी ने एक बार फिर सर्विस गंवा दी। मैच के आखिरी गेम में नॉरी 30-0 से आगे चल रहे थे, लेकिन जोकोविच ने शानदार वापसी करते हुए मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया।

 

जोकोविच ने जीत के बाद कहा, “अभी तक टूर्नामेंट अच्छा रहा है। आज शुरुआत जल्दी हुई। परिस्थितियां थोड़ी अलग थीं। मैंने दरअसल 10 मिनट पहले ही अपना अभ्यास समाप्त किया था इसलिये मैं थोड़ी जल्दबाजी कर रहा था। मैं खुश हूं कि आज की चुनौती को सीधे सेटों में पार कर सका।”

 

क्वार्टरफाइनल में जोकोविच का सामना सातवीं सीड होल्गर रूने या एलेक्सेई पोपीरिन से होगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   411582
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज