समाचार ब्यूरो
17/05/2023  :  22:13 HH:MM
एनआईए ने छह राज्यों में 100 से अधिक जगहों पर मारे छापे
Total View  2364


नयी दिल्ली - राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को संदिग्ध गैंगस्टर-आतंकवादी-तस्कर लिंक के मामले में देश के छह राज्यों में 100 से अधिक जगहों पर छापे मारे।

 

सूत्रों ने बताया कि राजस्थान, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड सहित छह राज्यों में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

 

इस साल की शुरुआत में, एनआईए ने संदिग्ध गैंगस्टर-आतंकवादी लिंक मामले से संबंधित कई स्थानों पर छापे मारे थे। एजेंसी ने लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना सहित कई संदिग्ध गैंगस्टरों के खिलाफ छापे मारे थे।

 

पिछले साल, गैंगस्टरों और आतंकवादियों के बीच संदिग्ध सांठगांठ के खिलाफ देश भर में कई स्थानों पर छापे मारे गए थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4981371
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित