19/05/2023  :  20:13 HH:MM
न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता के. वी. विश्वनाथन ने ली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की शपथ
Total View  2440


नयी दिल्ली-  à¤†à¤‚ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता के. वी. विश्वनाथन को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने उन्हें शीर्ष अदालत में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने 16 मई 2023 को न्यायमूर्ति मिश्रा और वरिष्ठ वकील श्री विश्वनाथन को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1730977
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित