19/05/2023  :  21:56 HH:MM
इमरान के आवास की तलाशी के लिए पुलिस को कोर्ट से मिला वारंट
Total View  2868


 à¤²à¤¾à¤¹à¥Œà¤° - पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास की तलाशी लेने के लिए अदालत से शुक्रवार को वारंट प्राप्त किया।

पंजाब सरकार ने श्री खान के जमान पार्क स्थित आवास में तलाशी अभियान चलाने से पहले पीटीआई नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए एक टीम भेजने का फैसला किया था।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रैंक का एक अधिकारी पार्टी का नेतृत्व करेगा जिसमें महिला कर्मी भी शामिल होंगी। कमिश्नर लाहौर डिवीजन सर्च टीम के साथ रहेंगे।

इससे पहले, लाहौर कैपिटल सिटी पुलिस अधिकार बिलाल सद्दीक काम्याना ने श्री खान के आवास से भागने की कोशिश कर रहे छह और ‘आतंकवादियों’ को गिरफ्तार करने का दावा किया था।

श्री काम्याना के अनुसार कथित आतंकवादियों में से चार अस्करी टॉवर पर हमले में शामिल थे, जबकि उनमें से दो कोर कमांडर हाउस लाहौर में तोड़फोड़ करने वालों में से थे।

पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने कल कहा था कि लाहौर के ज़मान पार्क इलाके से भागते समय आठ ‘आतंकवादियों’ को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा था कि हिरासत में लिए गए आतंकवादियों की पहले ही पहचान हो चुकी है और वे नौ मई को लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हुए हमले में कथित रूप से शामिल थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2603355
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क