20/05/2023  :  20:30 HH:MM
सउदी अरब के मक्का में होटल में आग लगने से आठ पाकिस्तानी लोगों की मौत
Total View  2895


इस्लामाबाद- à¤¸à¤Šà¤¦à¥€ अरब के मक्का शहर में एक होटल में आग लगने से पाकिस्तान के आठ लोगों की मौत हो गयी एवं छह अन्य घायल हो गए है।

विदेश कार्यालय (एफओ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एफओ ने आज जारी एक बयान में कहा,“मक्का के एक होटल में दुर्भाग्यपूर्ण रुप से आग लगने की घटना में पाकिस्तान के आठ लोगों की मौत होने जाने एवं छह के घायल होने की सूचना हमारे पास है।”
बयान में कहा गया है,“हम जेद्दा में पीड़ितों और उनके परिवारों को राहत देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।”
सरकारी रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, à¤¶à¥à¤°à¥€ शहबाज ने धार्मिक मामलों के मंत्रालय को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान करने और मृतकों के परिवारों को भी सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया।
सिंध के राज्यपाल कामरान टेसोरी ने भी अलग से अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।
गौरतलब है कि सितंबर 2019 à¤®à¥‡à¤‚, à¤¸à¤Šà¤¦à¥€ अरब के जेद्दा में एक नयी हाई-स्पीड ट्रेन स्टेशन में आग लगने से पांच लोग घायल हो गए थे।
दिसंबर 2015 à¤®à¥‡à¤‚, à¤¦à¥‡à¤¶ के दक्षिणी हिस्से में एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 25 à¤²à¥‹à¤— मारे गए थे, à¤œà¤¬à¤•ि 107 à¤˜à¤¾à¤¯à¤² हो गए थे। उसी साल अगस्त में तेल कम्पनी सऊदी अरामको के कर्मचारियों के आवासीय परिसर में आग लगने से कम से कम 11 à¤²à¥‹à¤—ों की मौत हो गई थी और 219 à¤˜à¤¾à¤¯à¤² हो गए थे।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2882315
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क