22/05/2023  :  17:30 HH:MM
मोदी , हिपकिंस की द्विपक्षीय वार्ता
Total View  2448


 

नयी दिल्ली/पोर्ट मोरेस्बी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें उन्होंने व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा, खेल और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की।

दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी।

गौरतलब है कि श्री हिपकिंस इस साल जनवरी में पिछले प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न के इस्तीफे की घोषणा के बाद सत्ता में आए थे।

श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों पक्षों के बीच शानदार मुलाकात हुई। उन्होंने कहा,“न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री हिपकिंस के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की। हमने इस बारे में बात की कि हमारे देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को कैसे बेहतर बनाया जाए।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,“भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को नयी गति देना इस वार्ता का ही हिस्सा थे। श्री मोदी ने पोर्ट मोरेस्बी में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से पूरी गर्मजोशी से मुलाकात की।”

प्रवक्ता ने कहा,“दोनों नेताओं ने, उनकी पहली बातचीत में, व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा, संस्कृति, खेल और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6371679
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क