24/05/2023  :  20:32 HH:MM
भाजपा ने दिया किसानो को धोखा: अखिलेश
Total View  2885


 à¤²à¤–नऊ - समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसान को उनकी फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है।


श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा किसानों को लगातार धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल हो गए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा किसानों से झूठे वादे करती है। किसानों को भ्रमित करने के लिए नए-नए कार्यक्रम घोषित करती है। भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ायी। गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान है। इसी तरह से प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पायी। सरकारी क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अब मामूली सम्मान निधि के नाम पर भी धोखा दे रही है। किसानों को उनका हक न देने के लिए सरकार तरह-तरह के नियम बनाकर उलझाती है जिससे कि किसान सरकार के बनाये नये-नये नियमों, कानूनों के चक्कर में फंसा रहे।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत किसानों के प्रति कभी ठीक नहीं रही। भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पोशक है। भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है जबकि किसानों को कानूनों में उलझाकर परेशान करती है। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसान मजबूरन आत्महत्या करने पर मजबूर है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   141074
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित