26/05/2023  :  16:01 HH:MM
नया पासपोर्ट जारी करने के लिए राहुल के एनओसी आवेदन को मंजूरी
Total View  2869


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में नया साधारण पासपोर्ट जारी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) आवेदन को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।


अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वैभव मेहता ने संबंधित मामले की सुनवाई के बाद तीन साल के लिए नया साधारण पासपोर्ट जारी करने के लिए श्री गांधी के आवेदन को मंजूरी दे दी।

नेशनल हेराल्ड मामले में श्री गांधी के खिलाफ याचिका दायर करने वाले पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उनके आवेदन का यह कहते हुए विरोध किया कि पासपोर्ट जारी करने का कोई वैध कारण है। स्वामी के वकील ने तर्क दिया कि पासपोर्ट जारी करने के लिए आवेदन योग्यतारहित है।

गौरतलब है कि गत 26 मार्च को सूरत की अदालत की ओर से मानहानि मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद संसद सदस्य रूप में अयोग्य होने के कारण श्री गांधी ने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8747339
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित