26/05/2023  :  16: 50 HH:MM
'कान फिल्म फेस्टिवल 2023' में सनी लियोन ने बिखेरा जलवा
Total View  2889


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन 'कान फिल्म फेस्टिवल 2023' में अपने आकर्षक फैशन विकल्पों और अपनी फिल्म 'कैनेडी' की अपार सफलता के साथ सुर्खियां बटोर रही हैं।


सम्मानित जूरी द्वारा चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म के रूप में सनी लियोन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वैश्विक दर्शकों से प्रशंसा मिली। कान फिल्म फेस्टिवल में सनी ने ब्लैक शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में बहुप्रतीक्षित एम्फार रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। प्रतिभाशाली फैशन डिजाइनर ज़ीना ज़की द्वारा डिज़ाइन की गई इस पोशाक में सनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।

सनी लियोन ने अपने बालों को खूबसूरती से बांधकर और साइड पार्टिंग करके, न्यूड न्यूट्रल मेकअप लुक के साथ, लालित्य और आकर्षण की आभा बिखेरी। सनी की फैशन पसंद ने लगातार उनकी बहुमुखी प्रतिभा को प्राथमिकता दी है, जिसमें उनकी अविस्मरणीय हरी साटन ड्रेस से लेकर आकर्षक अमूर्त प्रिंट और लुभावनी ब्लश पिंक हाई-स्लिट ड्रेस शामिल हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2730304
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज