27/05/2023  :  17: 05 HH:MM
पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस होती है : अभिषेक बच्चन
Total View  2415


 à¤®à¥à¤‚बई- बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस होती है और अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर वह उनके साथ फिर से काम करेंगे।


अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ 'बंटी और बबली', 'सरकार' 'सरकार राज', ‘पा’ ,'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों में काम किया है। अमिताभ और अभिषेक की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस होती है और वह दोनों साथ में काम करने के लिए तैयार है बस इंतजार है तो एक अच्छी स्क्रिप्ट का जिससे वह दर्शकों के बीच वापस वहीं मैजिक क्रियेट कर सके। हम दोनों एक दूसरे के साथ काम करने का आनंद लेते हैं, लेकिन बतौर एक्टर हमारी जिम्मेदारी दर्शकों के प्रति भी हैं, जिसे ध्यान में रखकर हम आने वाली स्क्रिप्ट का चयन करना चाहते हैं।

बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की इन दिनों फिल्म ‘घूमर’ बना रहे हैं।इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होगें।यह फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है,अमिताभ बच्चन फिल्म 'घूमर' में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9992562
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज