29/05/2023  :  20:54 HH:MM
इजरायल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों पर किये हमले
Total View  2869


दमिश्क- इजरायली युद्धक विमानों ने रविवार रात सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित सैन्य ठिकानों पर हमले किये, जिससे भारी नुकसान हुआ।

सीरियाई सेना ने एक बयान में कहा इजरायल ने अपने कब्जे वाले गोलन हाइट्स के ऊपर से हवाई हमले किये, जिसने सीरियाई हवाई सुरक्षा को सक्रिय कर दिया। बयान के अनुसार कुछ मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया गया।
इस बीच, मानवाधिकार संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि इजरायल ने दमिश्क के आसपास के सैन्य स्थलों पर दो बार मिसाइल हमले किये।
संगठन ने कहा कि हमले ने दमिश्क के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र तथा हमेह क्षेत्र में एक हवाई रक्षा अड्डे और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया।
इजरायल ने 2023 की शुरुआत से अब तक सीरिया पर 17 बार हमला किये हैं, जिनमें 48 सैन्यकर्मी मारे गए और 28 अन्य घायल हुए हैं। इसमें नवीनतम हमला भी शामिल है।
इजरायन वर्षों से सीरिया पर हमले करता रहा है, जिसे वह ईरान समर्थित शिया लड़ाकों के खिलाफ हमले करार देता है। वह हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों को शिया लड़ाकों के हथियारों के भंडार बता कर उन्हें निशाना बनाता रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1488914
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क