समाचार ब्यूरो
31/05/2023  :  19:26 HH:MM
विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन
Total View  2374


 à¤†à¤œ सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी ने सामाजिक आधकरिता मंत्रालय के सहयोग से पूर्वी दिल्ली में चल रहे सी पी एल आई कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया । परियोजना संयोजक लीना पूरी ने बच्चों को तंबाकू से होने वाले घातक परिणामो से अवगत कराया ।इस मौके पर तंबाकू के दुष्प्रभाव विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । संस्था अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि संस्था सदैव नशे की और अग्रसर बच्चों के मध्य काम करती है और उन्हें जीवन कौशल से जोड़कर नशे से दूर रखने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे नशे से दूर हो चुके हैं वो आज खुद अपने समुदाय के बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हैं।आज उपस्थित सभी बच्चों ने भी शपथ ली कि वह कभी भी तंबाकू के उत्पादों का प्रयोग नही करेगे और अपने साथियों को भी नशे और तंबाकू से दूर रखने के लिए कार्य करेंगे।कार्यक्रम में प्रशिक्षण और परामर्शदाता अर्चना और अमन भी उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7795175
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित