समाचार ब्यूरो
31/05/2023  :  19:48 HH:MM
टोही उपग्रह का प्रक्षेपण विफल, जल्द होगा फिर प्रक्षेपण: उत्तर कोरिया
Total View  2364


प्योंगयांग- उत्तर कोरिया ने कहा है कि उपग्रह प्रक्षेपण यान चोलिमा-1 के इंजन के दूसरे चरण मे आयी खराबी के कारण टोही उपग्रह को वांछित कक्षा में स्थापित करने का प्रयास बुधवार को विफल हो गया और शीघ्र ही दूसरा प्रयास किया जायेगा।

कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने यह जानकारी दी।
रिपोर्ट में बताया गया कि प्योंगयांग ने मंगलवार को सुबह स्थानीय समयानुसार 6:27 बजे मल्लिगयोंग-1 सैन्य टोही उपग्रह के साथ रॉकेट लॉन्च किया गया। समस्या तब हुई जब रॉकेट इंजन का दूसरा चरण प्रज्वलित करने में विफल रहा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण के अलग होने के बाद, दूसरे चरण का इंजन प्रज्वलित नहीं हो सका, जिससे रॉकेट का जोर कम हो गया और वह पीले सागर में गिर गया। उत्तर कोरिया की अंतरिक्ष एजेंसी उपग्रह प्रक्षेपण यान में विशेष रूप से जांच करने और मुद्दों को ठीक करने के लिए तत्काल वैज्ञानिक और तकनीकी उपाय करेगी और विभिन्न परीक्षणों के बाद अगला प्रक्षेपण करेगी।
केसीएनए ने बताया कि उत्तर कोरिया की अंतरिक्ष एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि माना जाता है कि यह घटना चोलिमा -1 रॉकेट में लागू नई इंजन प्रणाली की विश्वसनीयता और स्थिरता की कमी और इस्तेमाल किए गए ईंधन की अस्थिरता के कारण हुई थी। प्रवक्ता ने कहा कि वैज्ञानिक, इंजीनियर और विशेषज्ञ घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3741769
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क