01/06/2023  :  19: 15  HH:MM
राष्ट्रपति मुर्मू से मिले नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड
Total View  2416


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली-  à¤­à¤¾à¤°à¤¤ यात्रा पर आये नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने गुरूवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात की।


इससे पहले श्री प्रचंड ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ यहां हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की थी।

श्रीमती मुर्मू ने नेपाली प्रधानमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री प्रचंड के भारत के साथ पुराने संबंधों और उनके अनुभव को देखते हुए भारत को उम्मीद है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध नये आयाम हासिल करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंंध और अधिक मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग हाल के वर्षों में निरंतर बढा है तथा दोनों देशों के बीच व्यापार कोविड महामारी के बावजूद निरंतर जारी रहा है। उन्होंने कहा कि खुली सीमाओं के चलते दोनों ओर पर्यटन बढा है। उन्होंने आध्यात्मिक पर्यटन को पुराने समय के स्तर पर पहुंचाने तथा लोगों के बीच परस्पर संपर्क को बढावा देने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के शहरों के बीच समझौते और आर्थिक लेन देन के बल पर भी दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नेपाल भारत की प्राथमिकता में उपर है और भारत उसके साथ विकास भागीदारी को बढाने तथा महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने का इच्छुक है।

श्री प्रचंड ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ भी शिष्टाचार भेंट की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5935707
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित