02/06/2023  :  19: 50 HH:MM
मणिपुर में लोगों ने बड़ी संख्या में हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे
Total View  2453


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - पिछले कुछ दिनों से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में शुक्रवार को लोगों ने बड़ी संख्या में अपने हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे।

मणिपुर पुलिस के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील पर लोगों ने विभिन्न तरह के अत्याधुनिक 140 हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे हैं। ये हथियार राज्य भर में अलग अलग जगहों पर जमा कराये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में जातीय गुटों में हिंसा के बाद श्री शाह ने इस सप्ताह राज्य का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की थी। अपने दौरे के अंतिम दिन उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के लोगों से अपने हथियार सुरक्षा बलों के पास जमा कराने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने लोगों के पास से हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस को तलाशी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया था।

पुलिस के अनुसार गृह मंत्री की अपील का असर हुआ है और विभिन्न जगहों पर लोगों ने 140 हथियार सुरक्षा बलों के पास जमा कराये हैं ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4910266
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित