02/06/2023  :  16:56 HH:MM
बृजभूषण पर कार्रवाई न होने की वजह बतायें मोदी: प्रियंका
Total View  2453


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों को लेकर छपी एक खबर के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि आखिर आरोपी को क्यों बचाया जा रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।


श्रीमती वाड्रा ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे आरोपों को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री से सीधा सवाल किया, "नरेंद्र मोदी जी इन गंभीर आरोपों को पढ़िए और देश को बताइए कि आरोपी पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।"

इसके साथ ही उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में इस बारे में विस्तार से छपी खबर को भी पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें छेड़छाड़ के कम से कम 10 मामलों का विस्तार से उल्लेख है। खबर में कहा गया है कि इसके अलावा कम से कम दो मामले ऐसे हैं, जिनमें महिला खिलाड़ियों को तरक्की देने के लिए अनैतिक मांग की गई है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1771375
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित