समाचार ब्यूरो
02/06/2023  :  22:30 HH:MM
अविका गौर की फिल्म '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' का ट्रेलर रिलीज
Total View  2372


 à¤®à¥à¤‚बई- अभिनेत्री अविका गौर की फिल्म '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।


टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी के बचपन का रोल निभा चुकी अविका गौर हॉरर फिल्म '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि नदी किनारे एक आलीशान बंगला बना हुआ है। अचानक ही पार्क में लगा झूला हिलता है। तभी अविका गौर की आवाज आती है, 'मैं बदला लेना चाहती हूं। अपने बचपन का और अपने बाबा की मौत का। अपनी मां और उसके खुशहाल परिवार को बर्बाद करना चाहती हूं।'विक्रम भट्ट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने किया है। यह कृष्णा भट्ट की डेब्यू फिल्म भी है।

इस फिल्म के ट्रेलर को कृष्णा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा, 'ट्रेलर यहां है....कुछ ऐसा होता है डर का अंधेरा. इस फिल्म में अविका गौर के अलावा राहुल देव और बरखा बिष्ट हैं। यह फिल्म 23 जून को रिलीज हो रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3379212
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज