03/06/2023  :  17: 01 HH:MM
अमेरिका और जर्मनी के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे राजनाथ
Total View  2884


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका तथा जर्मनी के रक्षा मंत्रियों के साथ अगले सप्ताह की शुरुआत में यहां अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।


श्री सिंह अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ सोमवार को तथा जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों मंत्रियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री रविवार को दो दिन की यात्रा पर सिंगापुर से यहां पहुंचेंगे। यह श्री ऑस्टिन की दूसरी भारत यात्रा है इससे पहले वह मार्च 2021 में भी भारत आए थे।

जर्मनी के रक्षा मंत्री सोमवार को चार दिन की यात्रा पर इंडोनेशिया से यहां पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री के साथ बैठक के अलावा श्री पिस्टोरियस के इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ रक्षा स्टार्ट-अप से भी मिलने की संभावना है। बुधवार को वह मुंबई जाएंगे और नौसेना की पश्चिमी कमान के मुख्यालय तथा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1320371
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित