05/06/2023  :  20: 15 HH:MM
भारत के डिजिटल उत्पाद पूरे विश्व के लिए: पाल
Total View  2450


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डाॅ. वी के पाल ने कहा है कि à¤­à¤¾à¤°à¤¤ के डिजिटल उत्पाद पूरे विश्व के लिए हैं तथा नवाचार को प्रोत्साहन देकर डिजिटल स्वास्थ्य अंतराल को घटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। à¤¡à¥‰. पॉल ने सोमवार को हैदराबाद में जी-20 स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक के दूसरे दिन संबोधित करते हुए कहा कि भारत की डिजिटल अवसंरचना और क्षमताएं वैश्विक आर्थिक विकास और मानव विकास की समर्थक हैं।


उन्होंने कहा कि दक्षिण विश्व में भारत सार्वभौमिक स्वास्थ्य की सहायता के लिए डिजिटल समाधान और नवाचार को बढ़ावा देकर डिजिटल स्वास्थ्य विभाजन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. पाल ने आयुष्मान भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य टेलीमेडिसिन और मोबाइल एप्लिकेशन जैसी पहलों के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं पहुंचाता है। उन्होंने कहा, “आइए हम एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें, जहां डिजिटल स्वास्थ्य उपकरणों और सेवाओं का एक व्यापक पैकेज सभी के लिए सुलभ हो, जहां 2035 तक डिजिटल स्वास्थ्य सभी के लिए हो।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6826669
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित