09/06/2023  :  21:01 HH:MM
अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोतरी
Total View  2871


न्यूयॉर्क - अमेरिका में कोविड-19 महामारी के बाद छात्रों के कक्षा में लौटने के बाद से स्कूलों में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।


‘
वाशिंगटन पोस्ट’ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार देश में 2017 तक हर साल औसतन 11 स्कूली गोलीबारी की घटनाएं हुईं। वर्ष 2018 से, हिंसक घटनाएं बढ़नी शुरू हो गईं, और 1999 की तुलना में 2022 में किसी भी वर्ष की तुलना में सबसे अधिक 46 घटनाएं हुई।

कोलोराडो के कोलंबिन में 1999 में कोलंबिन नरसंहार के बाद से अमेरिका में 380 स्कूली गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। कोलंबिन नरसंहार में 12 छात्रों और एक शिक्षक की हत्या हुयी थी।

देश भर के स्कूल नेताओं और विशेषज्ञों ने स्कूलों में अभूतपूर्व संख्या में बंदूकों और हमले के खतरों की सूचना दी है।

सबसे हालिया मामला एक युवा पिता और उसके किशोर पुत्र का था जिनकी मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब वर्जीनिया में एक हाई स्कूल स्नातक समारोह में एक बंदूकधारी ने गोली चला दी थी।

वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के मोनरो पार्क परिसर में हुए हमले के दौरान शॉन जैक्सन,(18) और उसके पिता रेनजो स्मिथ (36) की मृत्यु हो गई और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9276374
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क