12/06/2023  :  19:21 HH:MM
23 जून को रिलीज होगी नवाजउद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू
Total View  2872


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 जून को रिलीज होगी।


कंगना रनौत निर्मित टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की मुख्य भूमिका है। कंगना रनौत ने फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का एक नया पोस्टर रिलीज किया है।पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ग्रीन रंग की शेरवानी और बिखरे बालों में काफी यंग लग रहे हैं, वहीं अवनीत कौर पिंक रंग के अनारकली सूट के साथ हैवी ज्वेलरी, मांग टीका लगाए दिख रही हैं।

पोस्टर को शेयर करते हुये कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, “प्यार के साथ एक मजेदार और आनंदमयी राइड पर जानने के लिए कस के अपनी सीट को पकड़ लीजिये, क्योंकि टीकू और शेरू अपने बॉलीवुड के ख्वाब का पीछा करते हुए आपको लगातार हंसाने आने वाले हैं । कंगना ने बताया कि टीकू वेड्स शेरू 23 जून 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8482251
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित