समाचार ब्यूरो
13/06/2023  :  20:39 HH:MM
बिपरजॉय साइक्लोन को लेकर मांडविया ने की समीक्षा बैठक
Total View  2372


नयी दिल्ली- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के प्रभाव से निपटने के लिए मंगलवार को गुजरात और केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।


श्री मांडविया ने एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहे।

श्री मांडविया ने कहा कि बिपरजॉय के संदर्भ में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेलजी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बैठक में लोगों के लिए हर संभव स्वास्थ्य सुविधा, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड्स इत्यादि कि उपलब्धता की समीक्षा की गयी। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर कार्य कर रही है।

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। इसके कारण तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान की आशंका जताई गई है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7910509
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित