14/06/2023  :  20: 05 HH:MM
कृति सैनन ने प्रभास की तारीफ की
Total View  2458


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म आदिपुरूष में अपने को-एक्टर प्रभास की तारीफ की है।


भूषण कुमार निर्मित और ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष में प्रभास,सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

कृति सैनन ने प्रभास की तारीफ की है।कृति सैनन ने कहा, मैंने सुना था कि प्रभास अपने आप में रहने वाले रिजर्व इंसान है और शुरुआत में मुझे वह शर्मीले लगे। लेकिन ज्यादा कुछ जानने के लिए नहीं था। मैंने यूं ही इस बारे में बात करना शुरू कर दिया कि कैसे मेरी पहली फिल्म एक तेलुगु फिल्म थी और उस भाषा में अभिनय करना कठिन था जिसे मैं नहीं जानती। फिर वो खुल गए और बात करनी शुरू कर दी। प्रभास अविश्वसनीय रूप से जमीन से जुड़े हुए और सम्मानित इंसान हैं। उनकी आंखें बहुत एक्सप्रेसिव हैं और उनका नेचर शांत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उनके अलावा कोई और राघव का किरदार निभा सकता था। फिल्म 'आदिपुरुष' में 16 जून 2023 को रिलीज होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2717999
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज