17/06/2023  :  20:25 HH:MM
मणिपुर जल रहा और मोदी सरकार विकास यात्रा करके जश्न मना रही:‘आप’
Total View  2416


नयी दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि पिछले डेढ़ महीने से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) शासित राज्य मणिपुर में लगातार हिंसक घटनाएँ हो रही हैं और मोदी सरकार अपने नौ साल पूरे होने पर दिल्ली में विकास यात्रा शुरू कर जश्न मना रही है।


‘
आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विदेश मंत्री ने आज दिल्ली में विकास यात्रा शुरू की है। पूरे देश को भाजपा का विकास मॉडल साफ दिखाई देता है, जब देश के लोग पैट्रोल-डीजल भरवाने जाते हैं और दूध-दही खरीदने जाते हैं। भाजपा का विकास मॉडल तब भी दिखाई देता है जब देश के किसानों को उनकी फसल के सही दाम नहीं मिलते हैं और उनके ऊपर डंडे बरसाए जाते हैं, जब नौजवानों को नौकरियां नहीं मिलती और वे आत्महत्या करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार एक तरफ जहां भाजपा पूरे देश में विकास यात्रा निकालकर जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ मणिपुर में पिछले 45 दिनों से लगातार विनाशकारी हिंसा जारी है। मणिपुर में लोगों के घर जलाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50 हजार लोग पलायन कर चुके हैं। मणिपुर में स्थिति इतनी गंभीर और खतरनाक हो गई है कि एक मंत्री का घर भी जला दिया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   307693
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित