समाचार ब्यूरो
20/06/2023  :  21:55 HH:MM
खाली पदों पर भर्ती सरकार की प्राथमिकता नहीं : खड़गे
Total View  2371


नयी दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार में लाखों पद खाली है लेकिन मोदी सरकार उन्हें भर नहीं रही है और उसकी यह प्राथमिकता में भी नहीं है।
श्री खड़गे ने कहा, "मोदी सरकार की प्राथिमिकता कभी भी ख़ाली पद भरने की नहीं रही है। साल 2014 के मुक़ाबले केंद्र सरकार में सिविलियन नौकरियों के ख़ाली पद दोगुना हो गए हैं। सरकारी महकमों में कुल मिलाकर 30 लाख़ पद ख़ाली हैं।"
उन्होंने कहा "संवेदनहीन मोदी सरकार दलित विरोधी,आदिवासी विरोधी, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों की विरोधी है, तभी ये ख़ाली पद नहीं भर रही। कुछ हज़ार भर्ती पत्र बाँटकर, मोदी जी वाहवाही बटोरने की क़वायद में, युवाओं की आँखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   112844
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित