समाचार ब्यूरो
20/06/2023  :  20:30 HH:MM
विमानवाहक पोत विक्रांत पर योगासन करेंगे राजनाथ
Total View  2371


नयी दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेनाकर्मियों के साथ योगाभ्यास करेंगे।
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेना कल्याण और स्वास्थ्य संघ की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार , नौसेना तथा रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर योगाभ्यास में शामिल होंगे।
इसके अलावा हाल ही में अग्निपथ योजना के तहत नौसेना में भर्ती किये गये अग्निवीर भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योग सत्र के बाद रक्षा मंत्री वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे तथा योग प्रशिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर नौसेना उसकी पहुंच और गतिविधियों के बारे में एक विशेष वीडियो भी जारी करेगी जिसमें इस वर्ष के थीम ‘ ओसियन रिंग ऑफ योगा’ पर जोर दिया जायेगा। नौसेना के विभिन्न पोत अभी मित्र देशों की यात्रा पर हैं और वह भी इस वर्ष के योग दिवस के थीम ‘ वसुधैव कुुटुम्बकम’ के संदेश को सब तक पहुंचायेंगे। वर्ष 2014 में शुरूआत के बाद इस वर्ष नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
बाद में रक्षा मंत्री कोच्चि स्थित दक्षिण नौसेना कमान एकीकृत सिमुलेटर परिसर ध्रुव का भी उद्घाटन करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   187294
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित