समाचार ब्यूरो
20/06/2023  :  16:05 HH:MM
कंगना रनौत की पहली फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’
Total View  2373


नयी दिल्ली- बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू'
इन दिनों चर्चा में है। कंगना रनौत ने अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म के तहत ‘टीकू वेड्स शेरू’ के साथ अपने प्रोडक्शन की शुरुआत की। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री अवनीत कौर के प्यार और जुनून की एक विचित्र कहानी है, जो अपने साझा सपनों की खोज में समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं।
कंगना ने कहा, “ सेट पर कोई भी अभिनेता आता है, चाहे उनकी भूमिका कितनी भी बड़ी या छोटी क्यों न हो, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके साथ सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए, उन्हें उनकी तर्ज पर काम करने में मदद करने के लिए एक उचित स्क्रिप्ट प्रदान की जाए, क्योंकि सेट पर जो भी आ रहा है, उसने फिल्म में निवेश किया है, यह मायने नहीं रखता कि यह ज्यादा है कम है।” साईं कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 23 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9796059
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज