22/06/2023  :  00:41 HH:MM
मोदी , शाह , नीतीश को जान से मारने की धमकी
Total View  2868


नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन पर बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी।


दिल्ली पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजकर 46 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फोन करने वाले की लोकेशन दिल्ली के नांगलोई इलाके में ट्रेस की। फिर करीब 10 बजकर 54 मिनट पर उसी व्यक्ति ने दो करोड़ रुपये नहीं देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। सभी फोन एक ही मोबाइल नंबर से किए गए थे। फोन की लोकेशन पश्चिम विहार (पूर्व) में थी।

पश्चिम विहार (पूर्व) के पुलिस अधिकारी तुरंत वहां पहुंचे, जहां से ये फोन किए गए थे। पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान माधीपुर इलाके के रहने वाले सुधीर शर्मा के रूप की। पुलिस ने बताया कि उस समय वह वहां नहीं था। वहां उसका 10 साल का बेटा मिला था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसके पिता आदतन शराब पीते हैं और वह बुधवार सुबह से ही शराब पी रहे थे। पुलिस टीम लगातार इस व्यक्ति को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2707472
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित