21/06/2023  :  17:52 HH:MM
पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
Total View  2415


नयी दिल्ली - पुरानी पेशंन योजना बहाली संयुक्त मंच (जेएफआरओपीएस) के आह्वान पर दिल्ली प्रदेश और केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने यहां के जंतर-मंतर पर पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।


इस मौके पर जेएफआरओपीएस के संयोजक एवं एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि एक जनवरी 2004 के बाद सेवा में आए सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) महज एक छलावा साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी आज 18 साल की सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें वृद्धा पेंशन से भी कम मासिल वेतन मिलता है।

इस अवसर पर अन्य संगठनों से नेताओं ने सरकार से एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की और सरकार को इस बात के लिए आगाह किया उनकी यह मांग न्यायसंगत एवं न्यायोचित है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यह उनकी मांग पूरी नहीं की गयी, तो वे आंदोलन करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9874697
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित