समाचार ब्यूरो
28/06/2023  :  17:05 HH:MM
10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होगा मतदान
Total View  2368


नयी दिल्ली -निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, गोवा, गुजरात की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को चुनाव कराये जाने की घोषणा की हैं।


आयोग से आज मिली जानकारी में बताया कि पश्चिम बंगाल की छह, गुजरात की तीन और गोवा की एक सीट पर 24 जुलाई को मतदान होगा। चुनाव के लिए छह जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है तथा मतपत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी और 17 जुलाई को नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 24 जुलाई को होगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम पांच बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।

पश्चिम बंगाल में डोला सेन, डेरेक ओब्रायन, प्रदीप भट्टाचार्य, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रे और शांता छेत्री का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो जाएगा। इसके अलावा गुजरात में विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिनेश जेमलभाई अनावडीया और लोखंडवाला जुगल सिंह माथुरजी का कार्यकाल भी 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है तथा 28 जुलाई को गोवा में विनय तेंदुलकर का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भी इसी कार्यक्रम की घोषणा की। जो कि 11 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस के सांसद लुइज़िन्हो जोआकिम फलेरियो के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई। उनका कार्यकाल दो अप्रैल, 2026 तक था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5798532
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित