30/06/2023  :  19:42 HH:MM
मणिपुर हिंसा पीड़ितों की स्थिति ह्रदय विदारक : राहुल
Total View  2416


नयी दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है मणिपुर में हिंसा के कारण अपनों को खोने वाले और अपने घरों से बेदखल होगा राहत शिविरों में जीवन बिता रहे लोगों की स्थिति हृदय विदारक है और राज्य में शांति बहाली के तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।


श्री गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपने बयान में कहा, "मणिपुर में हिंसा के कारण अपने प्रियजनों और घरों को खोने वाले लोगों की दुर्दशा को देखना और सुनना हृदय विदारक है। मैं जिस भी भाई, बहन और बच्चे से मिलता हूं, उसके चेहरे पर मदद की पुकार होती है।"

उन्होंने कहा,“ मणिपुर में अब लोगों के जीवन और आजीविका को सुरक्षित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण शांति बहाली है - हमारे सभी प्रयास इस लक्ष्य की ओर एकजुट होने चाहिए।"

गौरतलब है श्री गांधी दो दिन के मणिपुर दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में पीड़ितों से बातचीत की और नागरिक संगठनों से मुलाकात करके राज्य में शांति बहाली के लिए प्रयास करने की अपील की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1781100
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित