03/07/2023  :  16:33 HH:MM
कांवड़ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से होगी निगरानी
Total View  2871


प्रयागराज़ - चार जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास के दौरान कांवड यात्रा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चार जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी होगी। कांवड मार्ग के किनारे स्थित मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी।
उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग के साथ ही घाटों पर फोर्स की तैनाती की जाएगी। साथ ही जल पुलिस की टीम भी लगाई जाएगी। यात्रा में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए यातायात को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ियों को असुविधा न हो, इसके लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित मांस की दुकानों को इस अवधि तक बंद कराया जाए।
कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी कराई जाए। सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग टीमें बनाकर 24 घंटे मॉनिटरिंग कराई जाए। कोई भी आपत्तिजनक ट्वीट या पोस्ट किए जाने पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए। माहौल बिगाड़ने वालों से कड़ाई से निपटें। कांवड़ यात्रा मार्ग से संबंधित थानों की पुलिस लगातार कांवड़ मार्ग की पैट्रोलिंग करे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6220240
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित