03/07/2023  :  16:59 HH:MM
राकांपा शरद पवार के साथ खड़ी है: पाटिल
Total View  2894


मुंबई- महाराष्ट्र में रविवार के अचानक घटित राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि हमरा पूरा समर्थन पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ है।


उल्लेखनीय है कि श्री अजित पवारआठ अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल हो गए और दूसरे उपमुख्यमंत्री (भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस के बाद) के रूप में पदभार संभाला।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “ऐसा लगता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार समेत विधानसभा के कुछ सदस्य सत्तारूढ़ दल में चले गए और पार्टी की मंजूरी के बिना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया।”

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से और विधानसभा में विधायक दल के समूह नेता के रूप में, मैं दृढ़ता से कहता हूं कि सभी कार्यकर्ता इस घटना से बहुत आहत हुए हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। वे इस घटनाक्रम का विरोध कर रहे हैं और श्री पवार साहब के साथ खड़े हैं।”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8021244
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित