समाचार ब्यूरो
05/07/2023  :  18:55 HH:MM
नीतू परिवार ने अपने परिवार के बच्चों की तस्वीर शेयर की
Total View  2498


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने परिवार के बच्चों की अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। नीतू अक्सर अपनी और फैमिली से जुड़ी तस्वीरें और यादें फैन्स से शेयर किया करती हैं। नीतू कपूर ने अपने परिवार के बच्चों की तस्वीर शेयर की है, जिसमें करीना से लेकर करिश्मा कपूर के अलावा कुछ और बच्चे दिख रहे हैं। नीतू कपूर ने लिखा है कि इस फोटो में कौन-कौन हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए पोस्ट में नीतू कपूर ने उन बच्चों को टैग भी किया है जो इसमें दिख रहे हैं। उन्होंने बताया है कि इस तस्वीर में करिश्मा कपूर, करीना कपूर हैं। करीना इस फोटो में छोटे बालों में पहचान में नहीं आ रही हैं। इन दोनों के अलावा ऋतु नंदा के बच्चे निखिल नंदा और बेटी निताशा नंदा नजर आ रही हैं। ये चारों बच्चे एक छोटे बेबी के साथ पोज देते दिख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9793361
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज