समाचार ब्यूरो
14/01/2022  :  11:29 HH:MM
छात्रवृत्ति संबंधी आवेदन पत्र लम्बित न रखे जाएं सहारनपुर,
Total View  2371

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री भरत लाल गोंड ने भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना से संबंधित समस्त शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए कि वर्ष 2021-22 में लम्बित छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को अपनी लॉगिन आई0डी0 के माध्यम से नियमानुसार अग्रसारित करते हुए प्रमाणित सूची जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा यदि किसी पात्र छात्र एवं छात्रा का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र संस्था स्तर पर लम्बित रह जाता है तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्था का होगा। श्री भरत लाल गोंड ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन कराये छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को नियमानुसार पात्रता एवं अपात्रता की दशा में सम्बन्धित शिक्षण संस्था स्तर से अग्रसारित अथवा निरस्त कराने के निर्देश दिए गये है जिसकी अन्तिम तिथि समाप्ति की ओर है। उन्होने कहा कि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कुछ संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों पर अग्रसारण की कार्यवाही नही की जा रही है जिस पर शासन स्तर से रोष व्यक्त किया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1877074
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित